बैकलिंक क्या है और हाई क्वालिटी बैकलिंक कैसे बनायें? » WebTak
जब एक बिगिनर ब्लॉग्गिंग के क्षेत्र में कदम रखता है तो उसे ट्रैफिक पाने की बहुत अधिक खवाहिश होटी है और इसीलिए सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन की जानकारी लेनी शुरू कर देते हैं दरमियान शब्द के बारे में सुनने को मिलता है यानि बैकलिंक क्या है (What is Backlink in Hindi) और हाई क्वालिटी बैकलिंक कैसे बनायें? ये सुनकर बस मन में ये चलता रहता है की आखिर ये बैकलिंक क्या होता है और कितने तरह के होते हैं . इसे बनाना क्यों जरुरी है साथ ही इसके क्या फायदे हैं. अगर बैकलिंक न बनायें तो क्या पोस्ट की रैंकिंग नहीं बढ़ेगी और पोस्ट पहले पेज पर आएंगे या नहीं. एसईओ क्या है और कैसे करते हैं ये जानते हुए भी बहुत वक़्त गुजर जाने के बाद पोस्ट रैंक नहीं करता है इसकी वजह क्या है ये सभी नहीं समझ पाते. बैकलिंक क्यों जरुरी है इस पोस्ट को पढ़ते पढ़ते आप अच्छी तरह से समझ जायेंगे क्यूंकि मैं इसे बहुत ही आसान उदाहरण के द्वारा आपको समझाऊंगा. मुझे भी शुरूआती वक़्त में आप की ही तरह बैकलिंक के बारे में बिलकुल कुछ भी नहीं पता था. धीरे धीरे ब्लॉग्गिंग करते करते मुझे भी अहमियत समझ में आ ग...